फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The issue of water left in Rajghat reached the CM

सीएम तक पहुंचा राजघाट में बचने वाले पानी का मुद्दा

Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The issue of water left in Rajghat reached the CM
ललितपुर। केन बेतवा परियोजना के मूर्तरूप लेने के बाद राजघाट बांध में बच रहे 14 टीएमसी पानी का उपयोग कस्बा बिरधा में करने का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सीएम से इसे लेकर परियोजना बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सदर विधायक की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

केन बेतवा लिंक परियोजना बनने के बाद झांसी को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। ऐसे में राजघाट बांध में यूपी के हिस्से का 14 टीएमसी पानी शेष बचेगा। इस बच रहे पानी को लेकर सिंचाई विभाग ने कोई योजना तैयार नहीं की है। जबकि उक्त पानी का उपयोग जनपद के सबसे ड्राई क्षेत्र कस्बा बिरधा और बार में किया जा सकता है। इसको लेकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पत्र दिया। विधायक ने बताया कि पानी का उपयोग ड्राई जोन विकास खंड बिरधा और बार तक पहुंचाने के लिए योजना तैयार करने की मांग की। इसके साथ ही गोविंद सागर बांध को भरने के लिए राजघाट बांध से लिफ्ट कर कैनाल बनाए जाने के लिए परियोजना तैयार करने की मांग की। इसके साथ ही जनपद में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करने का प्रस्ताव तैयार कराने की मांग की।
विज्ञापन

पलायन का मुद्दा भी उठाया
सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद में वर्तमान समय में कोई भी उद्योग नहीं है। जिससे जनपद के लोग काम की तलाश में जनपद से बाहर चले जाते हैं। जबकि यहां पर सैंड स्टोन, ग्रेनाइट व जड़ी-बूटी की उपलब्धता है। इनसे आधारित उद्योग स्थापित किया जा सकते हैं और पलायन की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed