फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The girl committed suicide by hanging herself after her marriage with her lover was not finalized.

Lalitpur News: प्रेमी से शादी तय नहीं होने पर युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 21 Nov 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself after her marriage with her lover was not finalized.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर बृहस्पतिवार की दोपहर को शहर के एक मोहल्ला निवासी एक 19 वर्षीय युवती का शव लटकता मिला। मां ने कहा प्रेम विवाह करवाने की जिद कर रही थी, इन्कार कर देने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती की मां ने बताया कि उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग एक लडके से चल रहा था और वह उससे ही प्रेम विवाह करना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने प्रेम विवाह करने से मना कर दिया। इस से वह नाराज चल रही थी।

बृहस्पतिवार की सुबह घर के सभी लोग प्रतिदिन की भांति उठकर अपने-अपने काम में लग गए थे। जबकि घर में मौजूद पिता और भाई अपने-अपने काम से बाहर चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह और भाभी घर के बाहर बैठी थी। जबकि घर के बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी बीच युवती घर के पीछे वाले कमरे में चली गई थी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। थोड़ी देर बाद जब बच्चे खेलते खेलते अंदर गए तो पीछे के कमरे के दरवाजे बंद थे। बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुले। जिसके बाद बच्चों ने अपनी मां को दरवाजा बंद होने की बात बताई। इसके बाद सास-बहू घर के अंदर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा, तो युवती कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका दो भाई और पांच बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed