फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The girl accused her father and brothers and said that her brother teases her on a daily basis

Lalitpur News: पिता और भाइयों पर युवती ने लगाए आरोप, कहा भाई करते हैं आए दिन छेड़छाड़

Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The girl accused her father and brothers and said that her brother teases her on a daily basis
- एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पिता पर मारपीट कर धमकाने और भाइयों पर अश्लील हरकतें कर शारीरिक शोषण करने की मंशा रखने की शिकायत एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में की है। पत्र में पीड़िता ने घर में जान का खतरा महसूस होने और स्वतंत्र जीवन जीने की बात कही।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसके परिवार के सदस्य पिता और उसके दोनों भाई उसे निरंतर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पिता आए दिन गाली देते हैं, धमकाते और तंग करते हैं। साथ ही उसके दोनों भाई आए दिन उससे अश्लील हरकतें करते हैं। जिस कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी है। विरोध करती हूं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। पत्र में पीड़िता ने बताया कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि उसे अपने ही घर में अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। वह अपने घर में नहीं रहना चाहती है, अपनी जिंदगी अपने मन से जीना चाहती है। उसके पिता व भाई जबरन घर में कैद करके रखना चाहते हैं। दोनों भाई उसका शारीरिक शोषण करना चाहते हैं। वह पूर्णत: बालिग है और अपना अच्छा बुरा, सही गलत सब जानती है। वह एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है। लेकिन उसके परिवार के लोग उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं। मानसिक दबाव डाल रहे हैं। उसे डर है कि किसी दिन यह लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। पत्र में पीड़िता ने उसकी सुरक्षा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed