फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The electricity department will construct a 33 kV Ring Main Unit in the city.The electricity department will construct a 33 kV Ring Main Unit in the city.

Lalitpur News: बिजली विभाग शहर में बनाएगा 33 केवी लाइनों का रिंग मैन यूनिट

Thu, 06 Aug 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The electricity department will construct a 33 kV Ring Main Unit in the city.The electricity department will construct a 33 kV Ring Main Unit in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नई तकनीक के तहत रिंग मेन यूनिट बनाने की तैयारी में है। इसमें शहर के लिए निकली अलग-अलग 33 केवी की तीन हाइटेंशन लाइनों का रिंग मेन यूनिट यानि 33 केवी लाइनों का जंक्शन बनाया जाएगा, जिससे यदि एक लाइन में फाल्ट होता है, तो दूसरी लाइन से जोड़कर उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल चालू कर दी जाएगी।
ग्राम रोंड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से शहर में गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन, जिला न्यायालय और मेडिकल कॉलेज के लिए 33 केवी लाइन निकली है, जिसके माध्यम से बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। ऐसे में यदि किसी भी 33 केवी लाइन में फाल्ट हो जाता है तो उससे जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और कई बार बड़ा फाल्ट होने पर घंटों तक शहर, न्यायालय या मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इससे कई बार जरूरी काम भी प्रभावित हो जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने एक प्लान तैयार किया है, जिसमें बिजली विभाग ने डायट के सामने इन तीनों 33 केवी लाइनों का एक रिंग मेन यूनिट तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत इन तीनों 33 केवी लाइनों का डायट के पास रिंग मेन यूनिट का जंक्शन बनाया जाएगा। यानि गल्ला मंडी प्रथम, जिला न्यायालय और मेडिकल कॉलेज की 33 केवी लाइनों का यहां पर एक जंक्शन तैयार किया जाएगा और इन लाइनों को यहां इस प्रकार से जोड़ा जाएगा कि अगर फाल्ट या अन्य कारणों से किसी भी एक लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो ऐसी स्थिति में बिजली विभाग द्वारा दो अन्य लाइनों में से किसी भी लाइन से उस फाल्ट वाली लाइन को जोड़कर उस स्थान की बिजली आपूर्ति बहाल कर जाएगी। बिजली विभाग ने इसे वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान में शामिल किया है और इसका प्रस्ताव बनाकर दक्षिणांचल वितरण निगम को भेजा है।
विज्ञापन

-------
नए प्रस्ताव में पाली, बंगरिया की लाइन 50 किलोमीटर की जगह साढ़े तीन किलोमीटर की होगी
पाली और बंगरिया सब स्टेशन को कल्यानपुरा 720 केवी पारेषण उपकेंद्र से 50 किलोमीटर लंबी एक ही 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इससे यदि 33 केवी लाइन में कहीं भी फाल्ट होता है तो दोनों सब स्टेशन पाली व बंगरिया के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। ऐसे में बिजली विभाग ने इस बार 2026-27 के अतिरिक्त बिजनेस प्लान में बंगरिया में बन रहे पारेषण उपकेंद्र से ही पाली और बंगरिया 33 केवी सब स्टेशन के लिए अलग-अलग नई 33 केवी लाइनें तैयार करने का प्रस्ताव भेजा है। इससे इस 33 केवी लाइन की दूरी पचास की जगह साढ़े तीन किलोमीटर रह जाएगी और इससे 33 केवी लाइन में फाल्ट भी कम हो सकेंगे। यदि फाल्ट आता भी है तो उसे कम समय में पेट्रोलिंग कर जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहर में गल्ला मंडी, जिला न्यायालय और मेडिकल कॉलेज की 33 केवी लाइन के लिए डायट के पास रिंग मेन यूनिट बनाने के लिए अतिरिक्त बिजनेस प्लान में प्रस्ताव तैयार कर कार्पोरेशन को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने पर यहां रिंग मेन यूनिट बनाई जाएगी। इससे इन तीन लाइनों में किसी भी लाइन की बिजली बंद होने पर दो अन्य लाइनों से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed