{"_id":"6a42da876d76e9c17a03baf9","slug":"the-district-judge-along-with-the-dm-and-sp-inspected-the-district-jail-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158857-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार की विभिन्न बैरकों, पाकशाला और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बंदी बैरक का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे