फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district administration came out on the streets to deal with the flood like situation

Lalitpur News: बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन सड़कों पर उतरा

Mon, 14 Jul 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The district administration came out on the streets to deal with the flood like situation
ललितपुर। विगत 48 घंटे में औसत बारिश 167 मिलीमीटर दर्ज की गई। सुबह जनपद मुख्यालय के सभी संपर्क मार्ग टूट गए। राजघाट रोड पर रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पानी भर गया, तो हाईवे पर भी झांसी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। जिला प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बाढ़ से बचाव के लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग को तटबंधों पर पेट्रोलिंग, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, बाढ़ चौकियों पर राहत सामग्री वितरण, वीआईपी आगमन पर कानून व्यवस्था तथा एनडीआरएफ/पीएसी/एसडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायतीराज विभाग को बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का सर्वे, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणालयों पर कर्मचारियों की ड्यूटी, राहत वितरण में कर्मचारियों की ड्यूटी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, हैंडपंपों की मरम्मत एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग को बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का सर्वे, आवश्यक दवाइयां एवं एंबुलेंस की उपलब्धता, टीकाकरण, सर्पदंश की दवा का पर्याप्त स्टॉक, बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को भूसा बंटने के स्थान को चिह्नित करने, भूसा क्रय के लिए आवश्यक कार्रवाई, पशु शरणालय, पशुओं का सर्वे व टीकाकरण, बाढ़ चौकियों पर आवश्यक दवाइओं, एंबुलेंस की व्यवस्था एवं सचल मेडिकल दल का गठन के निर्देश दिए।
स्थानीय निकाय को शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था व साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय प्रबंधन की जिम्मेदारी दी। खाद्य एवं रसद विभाग खाद्य वस्तुओं का समुचित स्टॉक, ईंधन की उपलब्धता एवं स्थानीय दुकानों से समन्वय बनाएगा। लोक निर्माण विभाग को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के लिए संपर्क मार्गों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत, डैम व घाट की मरम्मत के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उपकेंद्रों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, बाढ़/राहत चौकियों पर विद्युत व्यवस्था करनी होगी। साथ ही नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed