फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The director earful shabby looking buildings

जर्जर भवनों को देख हतप्रभ हुए डायरेक्टर

Sat, 11 Jul 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

नीति आयोग के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत तक पहुंचने के लिए जिले में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय चंडी मंदिर, क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल स्टेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व बच्चों से जागरुकता कार्यक्रमों के संबंध में बातचीत की। तत्पश्चात उन्होंने शौचालयों की स्थिति जानी। उन्होंने पाया कि क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल स्टेशन में शौचालय का अभाव है। नगर शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल स्टेशन के बालक बालिका प्राथमिक विद्यालय चंडी मंदिर में प्रसाधन के लिए पहुंचते हैं। इस पर उन्होंने बच्चों से बात कर हकीकत तक पहुंचने की कोशिश की। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्चवारा देखा। यहां उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता जांचने के लिए बच्चों व शिक्षकों से बातचीत की। महरौनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अजान में सफाई के लिए चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों की तह तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों, बच्चों व शिक्षकों से चर्चा की। मिडडेमील की गुणवत्ता जांचने के लिए तैयार भोजन को चखा। इस दौरान गांव में बने शौचालयों का भी जायजा लिया। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारौन का अवलोकन किया। इससे पहले उन्होंने किराए के भवन में संचालित शताब्दी रामनगर स्कूल की हालत देख हतप्रभ रह गए। उन्होंने कहा कि भवन स्कूल चलाने लायक स्थिति में नहीं हैं। कमोवेश यही स्थिति अजीतापुरा, शिवालय व बड़ापुरा की रही। बड़ापुरा स्कूल भवन मालिक से शौचालय बनवाने के लिए कहा तो मालिक ने शौचालय बनवाने की जगह भवन खाली कराने पर जोर दिया। इस पर उन्होंने बीएसए को किराए के भवन में चल रहे स्कूलों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed