फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The department remained unaware; an investigation following a complaint revealed 22,500 cubic meters of illegal mining.

Lalitpur News: विभाग को नहीं लगी भनक, शिकायत पर हुई जांच तो मिला 22,500 घनमीटर अवैध खनन

Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The department remained unaware; an investigation following a complaint revealed 22,500 cubic meters of illegal mining.
जांच में 1.35 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी सामने आई, तीन लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अवैध खनन रोकने के दावों के बीच ब्लॉक बिरधा के ग्राम तेरा में 22,500 घनमीटर लाल मौरंग के अवैध खनन का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीण की शिकायत पर हुई जांच में मौके पर गहरे गड्ढे मिले, जिनकी पैमाइश में बड़े पैमाने पर खनन की पुष्टि हुई। प्रशासन ने इससे 1.35 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी मानी है। मामले में तीन लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
जिले में अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी के लिए चार चेकगेट बनाए गए हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद ग्राम तेरा में लंबे समय से खनन होने की बात जांच में सामने आई है। ग्राम तेरा निवासी चंदन सिंह ने 10 अगस्त को आईजीआरएस पर शिकायत कर गांव में अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शिकायत के बाद खान निरीक्षक सुदीप कुमार ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर गहरे गड्ढे मिले, जिनमें पानी भरा हुआ था। इनकी पैमाइश कराई गई। एक स्थान पर गड्ढे की लंबाई 90 मीटर, चौड़ाई 50 मीटर और गहराई पांच मीटर पाई गई। पैमाइश के आधार पर कुल 22,500 घनमीटर लाल मौरंग का खनन होना पाया गया। जांच में ग्राम प्रधान बिंदे अहिरवार, बॉबी राजा और मुचकुंदराजा, निवासी खौंखरा, पर खनन कराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

रॉयल्टी और खनिज मूल्य की भी चोरी
प्रशासन की जांच रिपोर्ट के अनुसार 22,500 घनमीटर खनन से 22.50 लाख रुपये की रॉयल्टी की चोरी हुई। इसके अलावा 1.12 करोड़ रुपये के खनिज मूल्य की चोरी भी पाई गई। दोनों को मिलाकर कुल 1.35 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान माना गया है। तीनों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
--------------------------
ग्राम तेरा में 22,500 घनमीटर मौरंग का अवैध खनन पाया गया था। इससे 1.35 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। मामले में नोटिस जारी किए गए हैं और प्रक्रिया चल रही है।

गोपाल कृष्ण दत्ता, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed