{"_id":"677836949fe5c60da600d1bc","slug":"the-demonstration-ended-after-four-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126990-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार घंटे बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार घंटे बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बार। मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायल छात्राओं का इलाज कराने का आश्वासन मिलने के बाद पावर प्लांट के बाहर शव रखकर किया जा रहा प्रदर्शन देर रात को खत्म हुआ। इसके बाद छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शहर के मोहल्ला चाैकाबाग निवासी डॉली राजा (17) की स्कूटी को ग्राम पनारी व रजवारा के मध्य उस समय राख के डंपर ने टक्कर मार दी थी, जब वह अपनी बहन शिवानी राजा व सहेली अदिति जैन के साथ कुंडेश्वर से घर लौट रही थी। इस घटना में स्कूटी सवार छात्रा डॉली राजा की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित हुए परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात को चिगलौआ स्थित पावर प्लांट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसमें राख लादकर चलने वाले डंपर चालकों सहित इनकी कंपनी पर तमाम आरोप लगाए।
इस दौरान आसपास के थाना क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पावर प्लांट के अधिकारियों और मृतक छात्रा के परिजनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। पावर प्लांट अधिकारियों ने छात्रा के परिजनों को एक लाख रुपया आर्थिक सहायता का चेक और घायल छात्राओं का इलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इसके बाद डॉली राजा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दुर्घटना में घायल दोनों छात्राओं शिवानी राजा व अदिति जैन का इलाज मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अस्पताल में चल रहा है।