फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The demand for power transformers at polling stations

पोलिंग बूथों पर बिजली को ट्रांसफार्मरों की डिमांड

Tue, 24 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
The demand for power transformers at polling stations
eletricity lalitpur news - फोटो : demo
निर्वाचन आयोग के आदेश पर पोलिंग बूथों पर बिजली व्यवस्था को विभाग रोजाना सर्वे कार्य करा रहा है। व्यवस्था बनाने के लिए उपखंडवार नए लगाए जाने वाले व खराब ट्रांसफार्मरों की सूची मांगी गई है। महरौनी, तालबेहट व ग्रामीण उपखंड के अंतर्गत एक-एक दर्जन ट्रांसफार्मरों की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग निर्वाचन आयोग के आदेश पर जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त बिजली व्यवस्था कराने में जुटा हुआ है। हर पोलिंग बूथ पर बिजली से रोशन करने के लिए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर रोजाना अवर अभियंताओं द्वारा लाइनमैन व अन्य विद्युत कर्मियों की मदद से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को गंभीरता से कार्य लेते हुए हर पोलिंग बूथ पर बिजली चौकस करने के निर्देेश् दिए हैं। महरौनी व तालबेहट के उपखंड अधिकारियों ने लगाए जाने वाले और खराब ट्रांसफार्मरों की सूची सौंप दी है, जबकि अब भी कई पोलिंग बूथों पर सर्वे कार्य किया जा रहा है। फिलहाल अब तक महरौनी उपखंड के अंतर्गत चार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथ वाले स्थानों पर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं। इसी प्रकार तालबेहट उपखंड कार्यालय के अंतर्गत भी करीब दस नए ट्रांसफार्मरों की डिमांड की गई है। जबकि कई आधा सैकड़ा से अधिक पोलिंग बूथों पर सर्वे कार्य चल रहा है। जिसके बाद यह डिमांड और बढ़ सकती है। वहीं उपखंड कार्यालय द्वितीय ग्रामीण द्वारा भी लगभग एक दर्जन ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। हालांकि पूरी सूची के लिए सर्वे कार्य चल रहा है। शीघ्र ही उपखंड अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मरों की सूची बनाकर अधिशासी अभियंता को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता ने तालबेहट क्षेत्र के उपखंड अधिकारी महेश विश्वकर्मा और अवर अभियंता विनय साहू के साथ बैठक पर उनके क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर हर हाल में बिजली व्यवस्था चुनाव से करीब दस दिन पूर्व सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed