फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The defaulters run on the defaulters

बकाएदारों पर चला बिजली विभाग का डंडा

Tue, 21 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
The defaulters run on the defaulters
बकाएदारों पर चला बिजली विभाग का डंडा - फोटो : demo
बिजली विभाग द्वारा सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों के बकाएदार 69 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।  पांच बकाएदारों पर पूर्व में काटे गए कनेक्शन फिर से जोड़ने पर एफआईआर कराई गई।  
विज्ञापन

चीफ अभियंता द्वारा मार्च माह में राजस्व वसूली के लिए दिए गए 16 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार को अधिशासी अभियंता गौरव कुमार के निर्देशन में नगर में तीन टीमों ने घंटाघर, तहसील तिराहे के पास, बसंतबिहार कालोनी व इलाइट चौराहा के पास एवं मुहल्ला वंशीपुरा में राजस्व वसूली अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा व अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में तीनों टीमों ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बिल मांगे और बकाया होने पर कनेक्शन काटना शुरु कर दिए।  
विज्ञापन

सोमवार को शहर में 19.34 लाख रुपए के बकाएदार 69 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए , जबकि 11.45 लाख रुपए विद्युत राजस्व वसूला गया। वहीं सात मीटर बदले गए और पूर्व में बकाए पर काटा गया कनेक्शन बिना भुगतान के जुड़ा पाए जाने पर एक उपभोक्ता पर एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं महरौनी में उपखंड अधिकारी तृतीय प्रेमचंद के नेतृत्व में चलाए गए वसूली अभियान के तहत पूर्व में बकाए पर काटे गए कनेक्शन बिना भुगतान के जुड़े पाए जाने पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed