फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The dead body of the young man who came to his in-laws house was found lying in the well.

Lalitpur News: ससुराल आए युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who came to his in-laws house was found lying in the well.
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव झरकौन में ससुराल में हुए विवाद के बाद लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने मृतक के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुंगावली अंतर्गत गांव दौलतपुर निवासी रामकुमार लोधी (25) पुत्र रामदास लोधी के पास भूसा बनाने की मशीन है। वह ट्रैक्टर से मशीन ले जाकर गांव गांव भूसा बनाने का काम करता था। सोमवार को वह गांव झरकौन में अपनी ससुराल पहुंचा। जहां उसका पत्नी और सालों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

रामकुमार ने अपने परिजनों को मोबाइल पर विवाद की जानकारी दी, तो उसके मामा मौर सिंह एवं मनोहर उसकी ससुराल पहुंच गए, लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिला। परिजनों ने रात भर उसकी खोज की। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मवेशी चराने गए बच्चों ने कुएं में राजकुमार का शव, चप्पल, पेन व डायरी पड़ी देखी तो गांव में बताया। जिस पर परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि जब रामकुमार का शव कुआं से बाहर निकाला तो उसकी कमर से एक बड़ा पत्थर बंधा हुआ था। जबकि कुएं के किनारे लगा एक सैमर का पेड़ टूटा था। पास में लगे एक आम के पेड़ के पत्तों में खून के निशान थे। परिजनों ने बताया कि उसके एक कान से खून निकल रहा था।
परिजनों ने रामकुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और तब से पति पत्नी में कई बार विवाद हो चुका है। यह भी आरोप लगाया कि रामकुमार की पत्नी को उसके मायके वाले करीब पंद्रह दिन पहले ही गांव ले आए थे और वह उसके साथ ही दो लाख नकद व सोने चांदी के जेवरात भी ले गए थे। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।


युवक के शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed