फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The dead body of a young man who had gone to sell cots was found floating in the pond.

Lalitpur News: चारपाई बेचने गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला

Sun, 07 Jul 2024 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who had gone to sell cots was found floating in the pond.
ललितपुर/जखौरा। घर से चारपाई बेचने के लिए गए युवक का शव शनिवार की सुबह तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शराब के नशे में तालाब में गिरने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कुछ लोगों को जखौरा स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता दिखा। सूचना पर गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को तालाब से बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदा स्वामी निवासी प्रभु विश्वकर्मा (30) पुत्र कैलाश के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। चाचा सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम को प्रभु घर से चारपाई बेचने गया था। रात को वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वो कहीं रुक गया है। इसलिए खोजबीन नहीं की। शनिवार को तालाब में प्रभु का शव उतराता मिलने की जानकारी हुई। सुरेंद्र ने बताया कि प्रभु शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में वह तालाब में रात को गिर गया होगा। जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई और तीन बहन में सबसे बड़ा था। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed