फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The damaged culvert in Vastravan became an obstacle in the traffic of half a dozen villages

Lalitpur News: वस्त्रावन में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी आधा दर्जन गांव के आवागमन में बाधा

Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The damaged culvert in Vastravan became an obstacle in the traffic of half a dozen villages
- शिकायत के बाद भी नहीं सुधरवाई जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम वस्त्रावन में तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया से आधा दर्जन के गांव के लोगों आवागमन में परेशान हो रही है। मार्ग से चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप बनी हुई है। लोगों को दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बार से देवरान, खजरा, कारीटोरन, बरखारिया, इमलिया आदि अन्य गांव के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग में वस्त्रावन के पास पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। इस मार्ग से दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप बनी हुई है। मार्ग में आए दिन कई दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। ऐसे में समय से लोग ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही नहीं स्कूली बच्चे भी पढ़ाई के समय नहीं पहुंच पा रहे हैं। परेशान होकर लोग अन्य मार्ग से दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन दिया, जिस पर अाश्वासन मात्र ही मिला है। अब तक सड़क व क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

---
फोटो- 18
कैप्सन- गौरव पुरोहित, देवरान
गांव से बार मार्ग में तीन वर्ष से पुलिया क्षतिग्रस्त बनी हुई है। इसके बाद भी इसका निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर से बार जाने में परेशानी हो रही है। इसका जल्द ही निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव पुरोहित, देवरान
---
फोटो- 19
कैप्सन- जयराम राजपूत, ग्राम प्रधान, देवरान
वस्त्रावन सड़क की पुलिया टूटने से देवरान से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। मजबूर दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि व अफसरों से मांग की, लेकिन अब तक निर्माण नहीं किया गया है।
- जयराम राजपूत, ग्राम प्रधान, देवरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed