फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The condition of two prisoners lodged in the district jail deteriorated, one referred to Jhansi

Lalitpur News: जिला कारागार में निरुद्ध दो बंदियों की हालत बिगड़ी, एक झांसी रेफर

Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The condition of two prisoners lodged in the district jail deteriorated, one referred to Jhansi
- एक के पेट में और दूसरे को हुआ था सीने में दर्द, जेल पुलिस की सुरक्षा में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे दो बंदियों की चौबीस घंटे के दौरान हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां गैंगस्टर के आरोपी बंदी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज में ललितपुर में भर्ती कराया।

जेल अधीक्षक शिव मूरत सिंह ने बताया कि जिला कारागार में गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुक्कू राजा निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुरा को शुक्रवार की रात को पेट में तेज दर्द हुआ। जानकारी मिलने जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। यहां मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कर लिया गया। जहां जेल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शनिवार को पाक्सो एक्ट में निरुद्ध चल रहे बंदी जितेंद्र रजक निवासी कस्बा तालबेहट के सीने में दर्द हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। झांसी में जितेंद्र का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed