{"_id":"64a9a898098ac0a2cd00b15b","slug":"the-condition-of-the-female-grp-doing-duty-deteriorated-referred-to-jhansi-lalitpur-news-c-11-1-vns1002-130973-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ड्यूटी कर रही महिला जीआरपी की हालत बिगड़ी, झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ड्यूटी कर रही महिला जीआरपी की हालत बिगड़ी, झांसी रेफर
Sat, 08 Jul 2023 11:49 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जीआरपी थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मी 52 वर्षीय शाहजाआराज शनिवार की रात रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात थी और यात्रियों की निगरानी कर रही थी। तभी वह अचेत होकर गिर गई और हार्ट अटैक आया। इसी बीच उनके मुंह से झाग आने लगा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
किशोरी ने फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास, मेडिकल कॉलेज रेफर
ललितपुर। किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय लेकर आए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी 16 वर्षीय अर्पिता ने शनिवार की रात अपने कमरे में फंदे से लटक गई। परिजनों के देखने पर उन्होंने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया तथा उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का प्रयास करना बताया है।
जीआरपी ने पकड़ा चोर
ललितपुर। थाना जीआरपी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन से एक शातिर बदमाश फूल सिंह निवासी ग्राम गोगला को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल के चोरी होने का मुकदमा थाना जीआरपी में दर्ज है।