फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The condition of a PRD jawan on duty in the playground deteriorated and he died

Lalitpur News: खेल मैदान में ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान की हालत बिगड़ी, मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The condition of a PRD jawan on duty in the playground deteriorated and he died
ललितपुर। ग्राम गुढ़ा में बने खेल मैदान में सोमवार रात ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे घर लेकर आए, यहां उसकी मौत हो गई। पुत्र ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलने की बात कही।
विज्ञापन

थाना सौजना अंतर्गत ग्राम बंगरुआ निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसका पिता रामसेवक (51) पीआरडी जवान था। करीब दो माह से उसकी ड्यूटी ग्राम गुढ़ा स्थित खेल मैदान पर चल रही थी। सोमवार रात को उसका पिता ड्यूटी करने के लिए घर से ग्राम गुढ़ा गया था। यहां खेल मैदान में ड्यूटी करते समय तड़के चार बजे अचानक उसके पिता की हालत बिगड़ गई। पिता ने उसे फोन कर तबीयत बिगड़ने की बात बताई। उन्हाेंने घर आने की बात कही। लेकिन, जब काफी देर तक उसका पिता घर नहीं आया तो पुन: फोन किया। तब पिता ने बताया कि वह रास्ते में हैं और तबीयत ज्यादा खराब है। वह मौके पर पहुंचा और उनको लेकर घर आया। यहां वे लोग रामसेवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई-दो बहन में सबसे छोटा था और उसके तीन पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed