Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the archaeological museum, ancient sculptures will tell their own history; information will be presented via displays.

Lalitpur News: पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन मूर्तियां बोलेंगी अपना इतिहास, डिस्प्ले से दिखाई जाएंगी जानकारी

Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the archaeological museum, ancient sculptures will tell their own history; information will be presented via displays.
नेहरूनगर में निर्माणाधीन म्यूजियम। संवाद - फोटो : मृतक बॉबी खान
साप्ताहिक खबर-
विज्ञापन

नेहरूनगर में पुरातत्व संग्रहालय को किया जा रहा आधुनिक म्यूजियम के रूप में विकसित
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरूनगर स्थित पुरातत्व संग्रहालय को आधुनिक संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां प्राचीन मूर्तियों के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आधुनिक संग्रहालय करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है।

पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित यह संग्रहालय रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। अब इसे आधुनिक रूप दिया जा रहा है। पुराने भवन में ही संग्रहालय बनाया जा रहा है, जहां मूर्तियों को उनके वजन के अनुसार स्टैंड पर रखा जाएगा। इन मूर्तियों के नाम और इतिहास लिखी पट्टिकाएं दीवारों पर लगाई जाएंगी। साथ ही, मूर्तियों के सामने दीवारों पर उनके इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। परिसर में आधुनिक सुविधाओं वाला भोजनालय और एक खुला रंगमंच भी बन रहा है। यहां शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग एक टिकट खिड़की और हॉल भी बना रहा है, जहां से टिकट लेकर ही प्रवेश मिलेगा। एक पुस्तकालय का निर्माण भी हो रहा है, जहां जनपद के पुरातत्व और पर्यटन महत्व की किताबें पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगी। संग्रहालय में प्राचीन मूर्तियों के साथ ही जनपद के प्रमुख पुरातत्व और पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह पूरा संग्रहालय तीन महीने में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित प्राचीन मूर्तियां
संग्रहालय में नौवीं से 12वीं सदी की करीब 134 मूर्तियां संरक्षित हैं। इनमें 12वीं सदी का धौरीसागर गांव से मिला वास्तुखंड शामिल है। छठवीं सदी की कुचदौं से प्राप्त चैत्य गवाक्ष युक्त रथिका में यम की प्रतिमा है। नौवीं सदी की ग्राम कुचदौं से मिली शुकनास की मूर्ति भी यहां है। दसवीं सदी की लेटे हुए विष्णु की मूर्ति और रथिका में कुबेर की मूर्ति भी संरक्षित की गई है। नौवीं सदी की माहेश्वरी प्रतिमा का अधोभाग और यमी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आधुनिक रूप से बनाए जा रहे इस संग्रहालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए जहां गार्डों की तैनाती पहले से ही है, वहीं अब 23 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कैमरे पूरे परिसर की निगरानी करेंगे।

--------
नेहरूनगर में सिद्धन बाइपास रोड पर पुराने पुरातत्व संग्रहालय को आधुनिक म्यूजियम के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें प्राचीन मूर्तियों व पुरातत्व एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का डिस्प्ले किया जाएगा। यहां रेस्टोरेंट, स्मृति-चिह्न दुकान, ओपेन थिएटर भी बनाए जा रहे हैं।
-राजीव त्रिवेदी, क्षेत्रीय पुरात्व अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed