फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The central government wants to change the constitution which the Congress will never allow: Mukut Singh

केंद्र सरकार संविधान बदलना चाहती है जो कांग्रेस कभी नहीं होने देगी : मुकुट सिंह

Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The central government wants to change the constitution which the Congress will never allow: Mukut Singh
- कांग्रेसियों ने निकाली नगर में संविधान बचाओ रैली, मोदी को कांग्रेसियों ने बताया जुमलेबाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


महरौनी। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को बानपुर चौराहे से इंदिरा चौराहे तक संविधान बचाओ रैली निकाली। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें, संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

नगर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दयाराम रजक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के कॉर्डिनेटर मुकुट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलना चाहती है, जो कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी। बलवान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ रैली विधानसभा व तहसील स्तर पर कर रही है और लोगों को मोदी सरकार की हकीकत बता रही है कि ये कितने झूठे लोग हैं जो संविधान को ही बदलना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने कहा कि मोदी सरकार जुमलेबाजी करती है और लोगों को भ्रमित करके देश पर राज करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ये होने नहीं देगी। आंदोलन के जरिए पार्टी लोगों को इनकी सच्चाई बताएगी। अन्य वक्ताओं में बंटी सरदार, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, अखिलेश मलैया, जाहिर सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर रामभरोसे कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा पुष्पेंद्र सिंह, भगवत भौंडेले, नीरज पाराशर, गोविंद प्रसाद सैनी, रवि राजा, अवधेश खरे, अमर सिंह राठौर, कैलाश नारायण सिसोदिया मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष राकेश सेन ने आभार ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed