फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man who had gone to give food to his father in the fields was found hanging from a tree.

Lalitpur News: पिता को खेत पर खाना देने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 26 Dec 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to give food to his father in the fields was found hanging from a tree.
चाचा ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के जखौरा गांव में रहने वाले 25 वर्षीय मिंटू राजा का शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बुधवार को वह खेत पर अपने पिता को खाना देने गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
मृतक के चाचा दीपू राजा ने बताया कि मिंटू राजा के पिता रघुवीर सिंह खेत पर टपरा डालकर फसल की रखवाली करते हैं। परिजन उनके लिए प्रतिदिन खाना देने जाते हैं। बुधवार की शाम को मिंटू राजा घर से अपने पिता को खाना देने के लिए खेत पर गया था। इसके बाद जब वह रात तक घर लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

मोबाइल फोन भी मिंटू घर छोड़ गया था। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने दोबारा खोजबीन की तो खेत से कुछ दूर स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर मिंटू का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मृतक पांच भाई-एक बहन में चौथे नंबर का था और खेती-किसानी करता था। मृतक के चाचा ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed