फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man who had gone to cut wood was found in the forest under suspicious circumstances

Lalitpur News: लकड़ी काटने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में मिला

Sun, 08 Jun 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to cut wood was found in the forest under suspicious circumstances
ललितपुर। घर से लकड़ी काटने के लिए निकले कस्बा जाखलौन के मोहल्ला अखाड़ा निवासी किशन धानुक (36) का शव शनिवार सुबह धौर्रा के जंगल क्षेत्र में पेड़ के नीचे मिला। परिजन ने सांप के डसने या दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रकाश चंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:30 बजे उसका भाई किशन जंगल में लकड़ी काटने के लिए बाइक से गया था। वह अपने साथ लकड़ी काटने का औजार भी ले गया था। शाम तक वह लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुन: खोजबीन शुरू की। जब वे लोग ग्राम सैपुरा मोड़ पर धौर्रा क्षेत्र के जंगल में पहुंचे तो यहां एक महुआ के पेड़ के नीचे किशन संदिग्ध अवस्था में मृतावस्था में पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। किशन का शरीर नीला पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष जाखलौन अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed