फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man was found hanging in the room

Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in the room
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी 35 वर्षीय देवी का शव बुधवार को कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक देवी की पत्नी पांच दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। मंगलवार रात को देवी शराब के नशे में घर लौटा और कमरे में चला गया। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो कमरे के बाहर से आवाज दी। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला और न ही दरवाजे खुले तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में देवी का शव लटक रहा था। मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

00000000
प्रेमिका के गम में युवक ने लगाया फंदा, मौत
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा खांदी के मजरा करीला राऊतयाना निवासी मुकेश सहरिया (23) कुछ दिनों से एक महिला और उसके बच्चों के साथ लिव इन में रह रहा था। चार दिन पहले उक्त महिला बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई थी। उसने उसकी काफी खोज की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर खिड़की से देखा तो उसका शव लटक रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed