फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a woman was found hanging from a rope at Mynari

Lalitpur News: म्यांरी पर रस्सी से लटका मिला महिला का शव

Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a rope at Mynari
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम करमुहारा निवासी नीतू (28) का शव शनिवार सुबह घर के अंदर म्यांरी पर फंदे से लटका मिला। मृतका के जीजा विक्रम के अनुसार नीतू का पति रामकिशोर बाहर काम करने गया था। घर पर नीतू अपने दो बच्चों व अन्य परिजन के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात को नीतू ने परिजन के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह देवर दीपक भैंस दुहने के लिए नीतू को जगाने उसके कमरे के बाहर गया। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। किसी प्रकार दरवाजा खोला और अंदर गया तो यहां नीतू फंदे से लटक रही थी। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन

ग्राम इकलगुवां निवासी मृतका के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed