फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a villager was found hanging from a noose in a cattle shed.

Lalitpur News: मवेशियों के बांधे जाने वाले टपरे में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Sun, 15 Feb 2026 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found hanging from a noose in a cattle shed.
परिजनों ने कहा - तीन-चार साल से चल रहे थे बीमार, परेशान होकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मवेशियों को बांधने वाले टपरे में शनिवार की सुबह जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी 47 वर्षीय बंदुआ का शव म्यांरी पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
मृतक के पुत्र कल्लू ने बताया कि उसके पिता बंदुआ पुत्र पारीछत पिछले तीन चार साल से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज करवाकर झांसी से घर आए थे। रात को उन्होंने परिजनों संग खाना खाया था। इसके बाद सभी सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह वह उठे और बाल्टी लेकर निकल गए थे।
विज्ञापन

पुत्र कल्लू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठकर बाड़े में मवेशियों को भूसा-चारा रखने के लिए गया और मवेशियों को बांधने वाले टपरे के अंदर पहुंचा तो यहां उसके पिता फंदे से लटकते हुए मिले। चीख पुकार सुनकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी और मजदूरी करता था। मृतक के पुत्र कल्लू ने बीमार रहने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed