फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a sanitation worker was found hanging from a noose

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव

Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a sanitation worker was found hanging from a noose
ललितपुर। नगर पालिका में आउटसोर्स पर तैनात सफाईकर्मी का शव पोस्टमार्टम हाउस के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह तीन से घर से लापता चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से कुछ दूर एक पेड़ पर युवक का शव लटकता हुआ बकरी चराने वाले ने देखा। इसकी सूचना उसने डायल-112 पुलिस को दी। नेहरू नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। शव दो से तीन दिन पुराना होने के चलते पहचान में नहीं आ रहा था।

कपड़ों की तलाशी ली तो मोबाइल व डेबिट कार्ड मिला। मोबाइल के जरिये मृतक की पहचान मोहल्ला नेहरू नगर निवासी राजेश वाल्मीकि (35) के रूप में हुई। मृतक के मोहल्ला झांसीपुरा में रहने वाला भाई व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राजेश नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी था और पत्नी के साथ नेहरू नगर स्थित मकान में रहता था। वह तीन दिन से घर से लापता चल रहा था। पत्नी ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed