फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a missing labourer was found in the river near the under-construction Shahzad Bridge.

Lalitpur News: लापता मजदूर का शव निर्माणाधीन शहजाद पुल के पास नदी में मिला

Tue, 17 Feb 2026 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing labourer was found in the river near the under-construction Shahzad Bridge.
ललितपुर। पांच दिन से लापता चल रहे मजदूर का शव मवेशी बाजार में निर्माणाधीन चल रहे शहजाद नदी पुल के पास नदी में के पानी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने मौत का कारण अभी अज्ञात बताया है।
विज्ञापन


शहर के मवेशी बाजार से होकर गुजरी शहजाद नदी पर वर्तमान में नदी पुल का निर्माण चल रहा है। वाहनों और राहगीरों को निकलने के लिए नदी के अंदर मिट्टी डालकर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। सोमवार की शाम राहगीर उक्त वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर यहां नदी में भरे पानी पर पड़ी।
विज्ञापन


इसमें एऔंधे मुंह पड़ा हुआ एक व्यक्ति का शव था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। वहीं, नदी में शव पड़ा होने की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे और वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का जाम लगने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। वहीं शव को लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकलवाया। इस बीच मोहल्ला रावतयाना निवासी अभय सिंह वहां पर पहुंचा और शव की पहचान अपने चाचा पप्पू (42) निवासी मोहल्ला रावतयाना के रूप में की।


भतीजे ने बताया कि उसके चाचा पप्पू 11 फरवरी को घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आए थे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed