फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body found on the railway tracks belonged to Zahid from Gonda district.

Lalitpur News: जनपद गाेंडा के जाहिद का था रेल पटरी पर मिला शव

Tue, 07 Jul 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The body found on the railway tracks belonged to Zahid from Gonda district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार होने वाले युवक की पहचान जनपद गोंडा के थाना उजीरगंज के ग्राम लोहराडांड निवासी 22 वर्षीय जाहिद के रूप में परिजनों ने आकर की। जाहिद अपनी बहन निशा सफीकुर को पूना से लाकर घर जा रहा था। ललितपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई थी।

शनिवार की रात को ललितपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेल पटरियों पर युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की पहचान जनपद गोंडा के थाना उजीरगंज के ग्राम लोहराडांड निवासी 22 वर्षीय जाहिद के रूप में की। रविवार की देर रात को मृतक के परिजन जनपद पहुंचे। मृतक चचेरे भाई अब्दुल रहमान ने बताया कि उसका भाई जाहिद अपनी बहन निशा सफीकुर को पूना से ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था। ललितपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया था। जाहिद के ट्रेन से गिर जाने की जानकारी उसकी बहन निशा सफीकुर ने अपने परिजनों को दी थी। जिसके बाद वह लोग जनपद पहुंचे और शव की पहचान जाहिद के रूप में की। मृतक तीन भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

थाना जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed