फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bike will promote party policies

बाइक से करेंगे पार्टी नीतियों का प्रचार

Tue, 27 Dec 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
The bike will promote party policies
bjp , lalitpur news - फोटो : demo
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए बाइक की मदद ले रही है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को ध्वज दिखाकर संसदीय कार्यालय से रवाना किया। कार्यकर्ता बाइक से प्रतिदिन करीब पांच सौ लोगों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की नीतियां समझाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मतदाताओं से संपर्क करना बड़ा काम है। इस दौरान लोगों से उनकी ही भाषा में बात करना है जिससे कि वह बातचीत को आसानी से समझ सकें। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रत्येक वाहन चालक केंद्र सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जब कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहे होंगे, तब तक बाइक में सीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात सुनाएंगे। सोमवार को रवाना हुई बाइकें ललितपुर विधानसभा में रहेंगी। मंगलवार से दोनों विधानसभा में चार-चार बाइकों से डोर टू डोर संपर्क होगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामरतन कुशवाहा, बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, शशिशेखर पांडेय, कुंदन बिहारी, राजेश दुबे, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी, राजेश लिटौरिया, देवेंद्र गुरू, रत्नेश तिवारी, गौरव चौधरी, कल्लन कुशवाहा, रवि गौतम, शिवम साहू, केके हुंडैत, राहुल राजपूत, विजय चौबे, विकास जैन, अमित जैन, विकास जैन, अमित जैन, राहुल राजपूत, सुरेंद्र पुरोहित, अजय रावत, अजय जैन, शीतल लोधी, प्रदीप दुबे, देवेंद्र पाठक, सुमित चौबे, शिवम राजा, राज झां, आदर्श जैन, सुरेंद्र प्रताप रजक, अंकित राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed