फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bike rider hit the woman with the lead in the ear, died

कान में लीड लगाए बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bike rider hit the woman with the lead in the ear, died
ललितपुर। शराब के नशे और कान में लीड लगाकर बाइक चलाना कई लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम अंडेला में ऐसा ही एक हादसा घटित हुआ, जहां कान में मोबाइल की लीड लगाकर बात करते हुए तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे घायल महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम अंडेला निवासी दुल्हन बहू (55) पत्नी गोरेलाल राजपूत शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहू विमला के साथ खेत पर जा रही थी। बिरधा-खितवांस रोड के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख उसकी बहू व अन्य लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और राहगीरों ने कुछ ही दूरी पर बाइक को रोक लिया, लेकिन बाइक चालक मौका देखकर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के नाती इंद्रपाल एवं बेटा राजाराम ने बताया कि बाइक चालक कान में मोबाइल की लीड लगाकर बाइक चला रहा था, जिससे यह हादसा हुुआ है। यदि बाइक चालक कान में लीड लगाकर बात नहीं कर रहा होता तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed