फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The appearance of village playgrounds will be changed

Lalitpur News: गांवों के खेल मैदानों की बदली जाएगी सूरत

Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The appearance of village playgrounds will be changed
साफ-सफाई सहित गड्ढों में भरी जाएगी मिट्टी, सीडीओ ने सभी बीडीओ को लिखा पत्र
विज्ञापन

सर्दी सीजन में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित खेल मैदानों की स्थिति खराब हो गई। अब इन मैदानों की बिगड़ी सूरत को संवारा जाएगा ताकि खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकें। सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर खेल मैदानों की साफ-सफाई, गड्ढों में मिट्टी भराई का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को उड़ान देने के लिए सभी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 113 खेल मैदान बनाए गए थे। इन खेल मैदानों में रनिंग ट्रैक, फुटबॉल, क्रिकेट, ओपन जिम सहित अन्य खेलकूद की व्यवस्थाएं की गई थींं। खेल मैदानों की देखरेख ग्राम पंचायत स्तर पर की जाती है। इस साल मानसून सीजन में अत्यधिक बारिश हुई। इस कारण खेल मैदान की मिट्टी में कटान हो गया और जगह-जगह गड्ढे हो गए। सर्दी में होने वाली विद्यालय स्तर सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया। खेल मैदानों को मनरेगा के जरिये दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खेल मैदानों की संख्या
ब्लॉक - खेल मैदान
बार - 17
बिरधा - 18
जखौरा - 26
मड़ावरा - 16
महरौनी - 20
तालबेहट - 16


वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बच्चों की खेलकूद प्रतिभा को निखारने के लिए मनरेगा के तहत 113 खेल मैदान बने हैं। इसे सही कराने के लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है। - रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed