Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused of assault was denied bail after the victim drank pesticide.

Lalitpur News: मारपीट के आरोपी की जमानत खारिज, पीड़ित ने तंग आकर पी ली थी कीटनाशक

Mon, 03 Nov 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The accused of assault was denied bail after the victim drank pesticide.
महरौनी के ग्राम सुकाड़ी में साढ़े तीन महीने पहले की थी ग्रामीण की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी) विशाल कुमार की अदालत ने मारपीट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण की पिटाई की थी। इससे परेशान होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालांकि उपचार के दौरान उसकी जान बच गई।
महरौनी क्षेत्र के ग्राम सुकाड़ी निवासी हल्कू पुत्र खुमान ने कोतवाली महरौनी में तीन माह पूर्व तहरीर दिया था। इसमें बताया था कि 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे वह अपने तरउआ वाले खेत पर था। उसी समय विपक्षी जयपाल सिंह, प्रदुम्मन और तूफान सिंह उसे बिना वजह गालियां देते हुए लाठियों से पिटाई करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। उसे गंभीर चोटें आईं। इससे परेशान होकर पीड़ित ने कीटनाशक का भी सेवन कर लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी तूफान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी तूफान सिंह ने न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव लिटौरिया ने बताया कि आरोपी की पिटाई से पीड़ित को आठ चोटें आई थीं। दस साल की सजा का प्रावधान है। आरोपी जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed