फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   thagi

सवा करोड़ के साइबर ठप पकड़कर चार हजार बरामद किए, चार आरोपी फरार

Fri, 15 Apr 2022 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
thagi
ललितपुर। फर्जी जिगेंटिक वेबसाइट के माध्यम से चिट फंड बिजनेस क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बिजनेस प्लान में जिले के 2500 लोगों को जोड़कर एक करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके मामले में साइबर टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने आगरा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आगरा के थाना जगदीशपुर क्षेत्र के तुलसी स्काई सिटी फ्लैट नंबर 608 निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मन सिंह द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी जिगेंटिक वेबसाइट के माध्यम से चिट फंड बिजनेस क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बिजनेस प्लान में जिले के 2500 लोगों को जोड़ा गया। फर्जी आईडी आदि देकर एक करोड़ 25 लाख रुपये ऑन लाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जमा कराए और रफूचक्कर हो गए। जब इस चेन सिस्टम से जुड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक वे सभी उक्त लोगों से ठगी करते हुए रफूचक्कर हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को पुलिस अधीक्षक के निर्देेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे की जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीमों ने इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की। पुलिस ने आगरा से साइबर ठग नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल व चार हजार रुपये बरामद भी किए हैं। वहीं उसके तीन अन्य साथी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों में सत्यप्रकाश दांगी, सुकासंता दत्ता एवं स्वरूप दत्ता शामिल हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
साइबर ठग को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह, आशीष कुमार शामिल रहे।
एक साल पहले फर्जी चिट फंड कंपनी बनाकर जनपद के ढाई हजार लोगों से करीब सवा करोड़ की ठगी की गई थी। इस मामले में आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल के रहने वाली तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed