{"_id":"9ce1749ca6f7cf180b818e74f40e2958","slug":"tet-exam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा आज
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2015 (टीईटी) की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अध्यापकों को परीक्षा नियामक के निर्देशों से अवगत कराया गया। टीईटी की परीक्षा दो फरवरी को होगी। सोमवार को श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज परिसर में पर्यवेक्षक अधिकारी/जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि सभी कक्ष निरीक्षक परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व केंद्र अध्यक्ष के कक्ष में उपस्थित हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि श्री वर्णी जैन इंटर कालेज में प्रथम पाली में प्रात: दस बजे से साढ़े बारह बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्न पुस्तिकाएं परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को वितरित की जाएंगीं। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट बाद अवशेष प्रश्न पुस्तिकाएं केंद्राध्यक्ष को वापस कर दी जाएंगी। परीक्षार्थियों को दी जाने वाली शील्ड प्रश्न पुस्तिका के अंदर एक उत्तर पत्रक, जिसमें दो कार्बन शीट लगी होंगी, दी जाएंगीं। परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर निर्धारित कालम में दिए गए गोले को काले बॉल प्वाइंट पेन से काला करेंगे। अन्य किसी रंग की स्याही का पेन या पेंसिल का प्रयोग मान्य नहीं होगा। कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षार्थी ने प्रश्न पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ तथा उत्तर पत्रक पर अपना सही रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, प्रश्न पुस्तिका सीरीज, भाषा टू विकल्प व अन्य समस्त प्रविष्टियां अंकित कर दी हैं। उसके नीचे बने संबंधित गोले को काला कर दिया गया है। कक्ष निरीक्षक इसकी रिपोर्ट केंद्राध्यक्ष को करेंगे।
ओएमआर शीट पर व्हाइटनर तथा करेक्शन फ्लूड का प्रयोग पूर्णत: वर्जित है। यदि किसी परीक्षार्थी द्वारा व्हाइटनर का प्रयोग किया जाता है तो उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं होगा। परीक्षा समाप्ति की घंटी बजते ही कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष के दरवाजे को बंद कर कार्बन युक्त उत्तर पत्रक (ओएमआर शीट) को एकत्रित कर मूल कॉपी और कार्बन कॉपी की एक प्रति को अलग कर अपने पास रखेंगे तथा अनुक्रमांकवार उसे व्यवस्थित कर अलग लिफाफे में रखेगें। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षार्थी को कार्बन कॉपी की एक प्रति तथा प्रश्न पुस्तिका उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजब सिंह, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
परीक्षार्थी नहीं ले जा सकेंगे यह सामग्री
ललितपुर। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई पुस्तक, कागज, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, चार्ट, गणितीय/सांख्यिकीय सारणी, मोबाइल फोन या इस प्रकार की कोई अन्य डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। यदि किसी परीक्षार्थी के पास इस तरह की कोई सामग्री प्राप्त होती है तो इसे अनुचित साधन का प्रयोग माना जाएगा।