फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tests remained closed due to lack of AC in pathology

Lalitpur News: पैथोलॉजी में एसी न लगने से बंद रहीं जांचें

Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Tests remained closed due to lack of AC in pathology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज की पैथोलॉजी में बुधवार को जांचें प्रभावित रहीं। पैथोलाॅजी शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन कक्ष में एसी न लगने से मशीनें बंद रहीं। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद जांच कराने पहुंचे मरीज खाली हाथ घर लौटने को मजबूर रहे।

मेडिकल काॅलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित की जानी है। इसके लिए वर्तमान पैथोलॉजी की मरम्मत कराकर मानक अनुरूप बनाए जाने की तैयारी है। कुछ दिन पहले यहां की पैथोलॉजी की मशीनों को महिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, लेकिन कक्ष में एसी नहीं लगाए जाने से बुधवार को जांचें प्रभावित रहीं। जिन मरीजों ने कतार में लगकर पंजीयन कराया और चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच की बारी आने पर उन्हें पता चला कि मशीन काम नहीं कर रही है तो वह परेशान हो गए। कई मरीज निजी पैथोलाॅजी पर जांच कराने को मजबूर हुए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में मशीनों के शिफ्ट होने का कार्य पूर्ण हो गया है। एसी फिटिंग का कार्य किया जा रहा है। बिना एसी के मशीन चलने में दिक्कत है। गंभीर व भर्ती मरीजों की जांच की जा रही है। सामान्य मरीजों की जांच जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed