{"_id":"5c7592d3bdec2273a83bb0ec","slug":"terrorist-camp-attackk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के आतंकी अड्डों पर गोलाबारी की खबर से हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के आतंकी अड्डों पर गोलाबारी की खबर से हर्ष
Wed, 27 Feb 2019 12:56 AM IST
Pragyan dubey
lalitpur
lalitpur
Published by: Pragyan dubey
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। मंगलवार को सुबह साढ़े तीन बजे के लगभग भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में जाकर उसके आतंकी अड्डों पर की गई गोलाबारी की खबर के बाद दोपहर बाद पूरा क्षेत्र खुशी से झूम उठा। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने तहसील से पेट्रोल पंप तक तथा युवाओं ने एक रात में बाइक रैली निकालकर सेना के जज्बे को सलाम किया।
14 फरवरी को जम्मू काश्मीर के पुलवामा के समीप सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला करके 40 से अधिक जवानों के शहीद होने से पूरा देश गम में था। 13वे दिन भारतीय सेना ने अपनी कार्य कुशलता से गम में डूबें देश भक्त हिंदुस्तानी लोगों के जख्मों पर कुछ हद तक मरहम लगाने का कार्य किया। जब सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर बालाकोट के आसपास जैश के आतंकी अड्डों पर एक दर्जन मिराज - 2000 से लगभग एक हजार किलो बम गिरा कर पाक सेना के तीन सैकड़ा आतंकी मार डालें। इस खबर को टीवी चैनलों पर जानकारी लेने के बाद दोपहर में तहसील के अधिवक्ताओं ने गाजे-बाजे के मध्य तहसील से सन 1857 की क्रांति के अग्र दूत महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा स्थल तक जलूस निकाल कर खुशियां मनाई। वहीं, पेट्रोल पंप जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, हरीराम राजपूत, प्रदीप तिवारी, बाबूलाल नरवरिया मौजूद रहें। इसके बाद तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए भारत सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई पर संतोष जताया।
रात में नगर के विभिन्न युवाओं ने पुराने बस स्टैंड से तिरंगा लेकर एक बाइक रैली निकाली। जो पूरे नगर में घूमती हुई बस स्टैंड पर समाप्त हुई। रैली में युवाओं ने जमकर नारे बाजी की। बाद में बस स्टैंड पर जमकर मिठाई बांटी गई। रैली में विक्रांत सिंह गौर, विवेक कुमार, निशांत त्रिपाठी, मीनू बाल्मीक, नरेन्द्र दीक्षित, संदेश चौबे, आकाश सिंघम मौजूद रहें।