फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager dies of fever, health department says it was not dengue

Lalitpur News: बुखार से किशोर की मौत, स्वास्थ्य विभाग बोला-डेंगू नहीं था

Tue, 26 Sep 2023 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever, health department says it was not dengue
जांच में कम निकला था प्लेटलेट्स, परिजन डेंगू का करा रहे थे इलाज
विज्ञापन

ग्वालियर में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/पाली। कस्बा पाली में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसे 21 सितंबर को ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसका तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन आराम न होने के कारण परिजन उसे ग्वालियर ले गए, यहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजन डेंगू से मौत होना बता रहे हैं, उनका कहना है कि प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं, उधर, स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू से मौत होना नहीं मान रहा।
कस्बा पाली में वार्ड नंबर छह टिपुआ निवासी रोशन चौरसिया (14) की 21 सितंबर को तेज बुखार आने से तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए थे। जहां पर रोशन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। झांसी में हुई जांच में उसके प्लेटलेट्स कम निकले थे। वहां पर उसका इलाज करीब तीन दिन चला, जब परिजनों को आराम लगता दिखाई नहीं दिया तो उसे ग्वालियर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई अजय ने बताया कि ग्वालियर में सोमवार सुबह इलाज के दौरान रोशन की मौत हो गई। उसने बताया कि डेंगू का इलाज कराया जा रहा था, वहीं स्वास्थ्य महकमा डेंगू रिपोर्ट को निगेटिव होने के कारण अन्य बीमारी व वायरल बुखार से मौत होना मान रहा है। हालांकि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा पाली में मृतक के घर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर के आसपास फैली गंदगी
कस्बा पाली में मृतक रोशन के घर के आसपास चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाली में जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जबकि इस ओर नगर पंचायत व स्वास्थ्य महकमे का ध्यान ही नहीं जा रहा है।
डेंगू का एक मरीज और मिला, संख्या पहुंची 24
सोमवार को विकास खंड बार के ग्राम भलौनी लोध निवासी एक मरीज की डेंगू पाॅजिटिव रिपोर्ट झांसी मेडिकल कॉलेज में आई थी। अब जनपद में मरीजों की संख्या 24 हो गई है। पिछले सभी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सरकारी आंकड़ों में सिर्फ एक यही मरीज झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती होकर इलाज करा रहा है।

पाली में इलाज के दौरान जिस मरीज की मौत हुई है, उसकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव होने की कोई सूचना जिला मुख्यालय पर उपलब्ध नहीं है। जनपद में अभी तक 24 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसमें मृतक रोशन का नाम नहीं है। -डॉ. मुकेश जौहरी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed