फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teen girl was given alcohol by mixing it in drinks, raped and made video

Lalitpur News: पेय पदार्थ में मिलाकर किशोरी को पिलाई शराब, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Mon, 09 Sep 2024 04:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Teen girl was given alcohol by mixing it in drinks, raped and made video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेय पदार्थ में मिलाकर शराब पिलाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने दो युवक और एक महिला पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मुख्य आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर में एक मोहल्ला की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन माह से भावना निवासी नईबस्ती, धर्मेंद्र, नरेंद्र निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी द्वारा उसकी 14 वर्षीय पुत्री को जान से मारने का भय दिखाकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। 21 जून की सुबह उसकी पुत्री योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जाने को निकली थी। वर्णी चौराहे के तीनों आरोपी उसकी पुत्री को फुसलाकर अपने साथ सिंचाई विभाग की कॉलोनी में ले गए। वहां जबरन कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई। नरेंद्र ने पुत्री से दुष्कर्म किया, जबकि भावना ने इसकी वीडियो बनाई। किसी से कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी भावना ने नरेंद्र से उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण कराया। 28 जुलाई को भावना जोकि उसकी पुरानी मित्र रही, वह घर आई और उज्जैन चलने को कहा। उसने इन्कार किया तो पुत्री को साथ भेजने की बात कही। उसने अपनी पुत्री को भेज दिया। भावना के साथ धर्मेंद्र व नरेंद्र भी उज्जैन गए। सभी लोग उज्जैन में एक होटल में रुके। नरेंद्र ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। यहां से पुत्री को इंदौर ले गए। वहां एक होटल में रुके और पुन: दुष्कर्म किया। 31 अगस्त को सभी वापस घर आए। पुत्री ने पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी महिला व दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण और बयान दर्ज करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
किशोरी की मां से दोस्ती का उठाया फायदा : आराेपी महिला भावना पीड़ित किशोरी की मां की पुरानी मित्र रही है। इसका फायदा आरोपी महिला ने उठाया और किशोरी को अपने साथ उज्जैन ले गई थी।
--------
दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित हैं और एक दूसरे के यहां आना जाना था। जो मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार किया गया है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article