फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen girl include 13 patients corona found

एक किशोरी समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 09 Dec 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
teen girl include 13 patients corona found
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में मंगलवार को हुई जांच में एक किशोरी समेत 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,578 व्यक्तियों के सैंपल लिए, जिसमें 603 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। इसके अलावा आठ सैंपल ट्रू-नॉट किट से व 967 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें ट्रू-नॉट की रिपोर्ट में एक व एंटीजन में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला बाहुबलिनगर निवासी दो व जिला जज आवास के पीछे, शांतिनगर, गोविंदनगर, देवगढ़ रोड, सुभाषपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट के ग्राम तिंदरा, रामपुर, गेवरा, करीला, ब्लॉक बार के ग्राम भजयापुरा और ब्लॉक जखौरा के ग्राम मिर्चवारा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सात होमआइसोलेशन, तीन को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती किया गया है। तीन अन्य जनपद में हैं।
विज्ञापन

-------
3,158 पहुंचा आंकडा
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3,158 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 3,046 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 66 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। पांच दिन से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,263 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मंगलवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed