फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen ex scandle, arest campaign

आरोपियों की गिरफ्तारी को रणनीति से काम करेंगी टीमें

Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
teen ex scandle, arest campaign
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी टीमों को नए सिरे से अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत रणनीति के साथ अब टीमों ने बाकी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में पुलिस अधीक्षक ने आठ टीमों का गठन किया है। डीआईजी ने झांसी और जालौन की तीन टीमें बनाई थीं। यह सभी टीमें मिलकर दुष्कर्म के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस टीमों के हत्थे मात्र सात आरोपी ही आए हैं। ऐसे में बाकी 21 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को दोनों टीमों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की है जिसके तहत प्रत्येक टीम को टास्क के साथ काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें सभी टीमों को अलग-अलग आरोपियों की धरपकड़ के लिए टास्क मिला है जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सके। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश मिलते ही सभी टीमों ने उसी के अनुसार रणनीति के तहत दबिश देना शुरू कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि अब भी 21 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

कई आरोपी पुलिस की रडार पर
एसओजी व सर्विलांस की टीमों के साथ ही एसपी एवं डीआईजी की गठित टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और कुछ आरोपी पुलिस की रडार पर भी आ चुके हैं, जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों के नाम और बढ़ने की चर्चा
पुलिस की जांच और पीड़िता किशोरी के न्यायालय में बयानों के बाद कुछ आरोपियों के नाम भी बढ़ाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार दो नए नाम बढ़ाए गए हैं, जो जल्द ही प्रकाश में लाए जाएंगे, जो परिवार से हटकर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed