फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen boy run away from home

घर के भागे बच्चे ने एक रात मालगाड़ी में, दूसरी रात रात खेतों में बिताई

Sun, 07 Feb 2021 08:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
teen boy run away from home
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
ललितपुर। थाना बबीना क्षेत्र के बीएचईएल स्थित महावीरनगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर परिजनों की डांट से घर छोड़कर भाग गया। भूखे-प्यासे भटक रहे किशोर ने मालगाड़ी और खेत में दो रातें बिताईं, रविवार को वह बसई रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों पर भटका रहा था, एक रेल कर्मी ने उसे देखा और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बबीना क्षेत्र के बीएचईएल के अंतर्गत महावीर नगर, आरामशीन निवासी एक किशोर अपने चाचा के घर उनके परिवार के साथ रहता है। उसकी मां दिल्ली में बेटी के साथ रहती है। 5 फरवरी को चाचा के घर में परिजनों ने भतीजे को पढ़ाई और कुछ अन्य बातों को लेकर डांट दिया। इससे किशोर नाराज हो गया। उसी दिन शाम को जब वह दूध लेने बाजार गया, तो फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

किशोर घर से पैदल ही सीधा बबीना रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद भूखा प्यासा वहां यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी में बैठ गया। उसने मालगाड़ी में ही पूरी रात बिताई। अगले दिन 6 फरवरी को वह पटरियों के किनारे चलता रहा। रात हो गई तो खजराहा रेलवे स्टेशन के पास एक खेत में सो गया।। सात फरवरी की सुबह वह बसई रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से आगे जा रहा था तभी वहां रेल कर्मचारी दिनेश कुमार बिंद ने उसे देख लिया। उन्होंने बताया कि डरे सहमे किशोर को रोककर उससे पूछताछ गई लेकिन वह कुछ बता नहीं रहा था, इसलिए उन्होंने जीआरपी थाना ललितपुर को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंचकर उसे थाने ले गई और भूखे किशोर को चाय नाश्ता कराया। इसके बाद किशोर से नाम- पता पूछा और परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के आने पर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर रेल पटरियों के रास्ते जाते समय बसई रेलवे स्टेशन के पास मिला था। जिसे उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया है। किशोर के चाचा ने इसकी रिपोर्ट बबीना थाने में भी लिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed