{"_id":"60b7dbc18ebc3e1c8d012e23","slug":"teen-ager-boy-drowned-lalitpur-news-jhs196214948","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसें चराने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसें चराने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/जखौरा। थाना जखौरा के अंतर्गत कस्बा जखौरा में भैंसें चराने गए मजदूर के इकलौते बेटे की कस्बे से निकली नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर पानी में उतरी भैंसों को उस पार जाता देख नदी में उतरा था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जखौरा निवासी संजय उर्फ संजू (14) पुत्र रंजीत अहिरवार बुधवार को दोपहर में लगभग 12 बजे अपनी भैंसें चराने के लिए कस्बे के बाहर से निकली खैड़र नदी के किनारे गया था। जब वह कुछ समय के लिए पेड़ों की छांव में बैठकर सुस्ताने लगा, तभी उसकी भैंसें नदी में उतरकर दूसरी पार चली गईं। जब उसने उठकर देखा तो उसकी भैंसें नदी के दूसरी ओर दूर जा रही थीं। इससे वह भी पानी में उतरकर दूसरी ओर जाने लगा, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने उसे डूबता देखा तो वह किशोर को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक डूबने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। पानी गहरा होने की वजह से लोगों ने उसे काफी मशक्कत के बाद नदी के पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने पुलिस व उसके परिजनों को जानकारी दी। जिस पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई मृतक किशोर की उससे बड़ी एक बहन है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।