फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teaching work in schools will be monitored online

Lalitpur News: विद्यालयों में शिक्षण कार्य पर ऑनलाइन रखी जाएगी नजर

Mon, 29 Apr 2024 03:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Teaching work in schools will be monitored online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पर अब सीधे शासन से ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। सभी विद्यालयों को समय सारणी तैयार कर शासन के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन स्तर पर गठित विद्या समीक्षा केंद्र समय सारणी निर्माण व उसके अनुपालन पर नजर रखेगी। समय सारणी को वेबसाइट पर किस प्रकार से बनाकर अपलोड करना है, इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के 38 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज हैं, इनमें 70-80 हजार छात्र-छात्राएं हैं। कुछ विद्यालयों में समय सारणी के अनुसार पढ़ाई लिखाई नहीं होती। इसकी शिकायतें जिला से लेकर शासन स्तर तक पहुंचती रहती हैं। अब शासन ने नई पहल की है। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने के लिए समय सारणी को शासन के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पीरियड का टाइम, लंच टाइम, स्कूल खुलने का समय, प्रार्थना का समय, स्कूल बंद होने का समय सहित विषयों को पढ़ाने वाले अध्यापकों की जानकारी इसमें उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पोर्टल पर समय सारणी को अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोर्टल पर जानकारी किस प्रकार अपलोड करनी है, शिक्षकों को इसका ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed