{"_id":"56fd72294f1c1bd848f0012a","slug":"teachers-will-celebrate-black-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शिक्षक मनाएंगे काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शिक्षक मनाएंगे काला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षक संघ एकजुट नजर आ रहे हैं। जिले के अधिकतर शिक्षक संगठनों ने एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वावधान में 1 अप्रैल को पुरानी पेंशन समाप्ति के 11 वर्ष पूरे होने के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने का फैसला लिया है। इसके उपरांत दोपहर दो बजे कंपनी बाग में बैठक की जाएगी, यहां से शिक्षक, कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जहां जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
जिला संयोजक लखनलाल आर्य ने प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, एससी/एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन सहित विभिन्न शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघों से काला दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की गई। रामकुमार निरंजन ने कहा कि अटेवा के आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। बैठक में घनश्यामदास अहिरवार, लखनलाल, राजपाल सिंह यादव, प्रेमलता लिटौरिया, राघवेंद्र सिंह यादव, श्याम बिहारी, शाहिद खान, सीमा जैन, अनिल राठौर, इंदर सिंह, हाकिम सिंह यादव, बाबू सिंह, परशुराम निरंजन, सचिन निरंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में एक अप्रैल को काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शकुंतला कुशवाहा, काशीनाथ नायक, अरूण निरंजन, मनीष जैन, अनिल त्रिपाठी, प्रशांत राजपूत, सत्येंद्र जैन, दिलीप राजपूत, विनय ताम्रकार, रामसेवक निरंजन, विश्वनाथ चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने की। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजमल खान ने अटेवा के आंदोलन का नैतिक समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने काली पट्टी बांधकर कार्य करने का आह्वान शिक्षकों से किया है। एससी, एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी व पुरुषोत्तम नारायण ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग का समर्थन किया है।