{"_id":"5fc0066d8ebc3e67a0336a56","slug":"teachers-negligence-school-closed-lalitpur-news-jhs1820353109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की लापरवाही से नहीं खुल रहे स्कूलों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की लापरवाही से नहीं खुल रहे स्कूलों के ताले
विज्ञापन
school.jpeg
- फोटो : school.jpeg
ललितपुर। अध्यापकों की लापरवाही से कुछ स्कूलों के तो ताले ही नहीं खुल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ब्लाक विरधा की है। खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक बिरधा में स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मादौन में शीलम कटियार प्रधान अध्यापक, प्रमोद कुमार शिक्षक एवं आनंद शर्मा शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने दोनों का वेतन रोक दिया, शिक्षा मित्र आनंद शर्मा का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। प्राथमिक विद्यालय अमऊखेड़ा बंद पाया गया। इंचार्ज प्रधान अध्यापक इंद्र प्रकाश सतोईया का माह नवंबर क ा वेतन रोक दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमऊखेड़ा में प्रमिला यादव शिक्षिका अनुपस्थित पाई गईं। इनका एक नवंबर का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कपासी में प्रियंका चौबे शिक्षा मित्र 19 से 21 नवंबर तक अनुपस्थित पाई गईं। इनका अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मादौन में कल्पना श्रीवास्तव 19 से 21 नवंबर तक अनुपस्थित पाईं गईं। पुनीत कुमार एवं महेश सहायक शिक्षक निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। कल्पना श्रीवास्तव का तीन दिन का वेतन काट दिया। वहीं, पुनीत कुमार एवं महेश का माह नवंबर का वेतन रोक दिया।
प्राथमिक विद्यालय धौर्रा में निरीक्षण के समय ज्ञानवती जैन प्रधान अध्यापक, प्रज्ञा चौरसिया शिक्षक अनुपस्थित मिलीं। अंजू शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिलीं। इनका माह नवंबर का वेतन रोक दिया व शिक्षा मित्र का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काट दिया। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐरावनी में कल्पना शर्मा एवं भारती चौरसिया अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय निबउआ में राजेन्द्र बबेले प्रधान अध्यापक अनुपस्थित पाए गए एवं रचना तिवारी शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय निबउआ बंद पाया गया। इस पर बीएसए ने स्टाफ का माह नवंबर का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में अजय, सीता शिक्षा मित्र निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय भौंता (बिरधा) में प्रीति परोचे प्रधान अध्यापक व रिचा चतुर्वेदी व प्राथमिक विद्यालय बछलापुर (बिरधा) में शिक्षिका सपना अनुपस्थित मिलीं। सीमा निरंजन शिक्षा मित्र 12 नवंबर से अनुपस्थित चल रही हैं। प्राथमिक विद्यालय टीला में सोनम उपाध्याय अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय डोंगराकलां (बिरधा) में सलमा खातून अनुपस्थित मिलीं। इनका माह नवंबर 2020 का वेतन रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडारी (बिरधा) बंद पाया गया। इंचार्ज प्रधान अध्यापक स्मृति जैन बिना सूचना के अनुपस्थित पाईं गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय दांवर बंद मिला। इंचार्ज प्रधान अध्यापक सुभाष चंद्र व शिक्षिका नंदिता सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इंचार्ज प्रधान अध्यापक सुभाष चंद्र व नंदिता सिंह का माह नवम्बर का वेतन रोक दिया। प्रावि दांवर (बिरधा) में प्रशांत राहुल शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। संगीता दिवगैंया अनुपस्थित मिलीं। संगीता दिवगैंया का माह नवंबर का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय खितवांस में रानी शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय चढरऊ (बिरधा) में सतीश जैन अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बजर्रा (बिरधा) बंद पाया गया। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा (बिरधा) में भारती यादव 19 नवंबर से 21 नवंबर तक बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिकविद्यालय पुरा गिल्टौरा में रुचि राजे, शुचि राजे, शिक्षा मित्र 01 नवंबर से 21 नवंबर तक बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित पाईं गईं हैं। बीएसए रामप्रवेश ने लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की है।