{"_id":"669409fac7289537c5056a40","slug":"teachers-launched-hash-tag-campaign-to-protest-against-online-attendance-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117704-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हैश टैग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हैश टैग अभियान
विज्ञापन
ललितपुर। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में रविवार को शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान चलाया। शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की अपील पर ये अभियान चला।
परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट पर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध शिक्षकों द्वारा बढ़ता ही जा रहा है। बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने और सीएम को संबोधित ज्ञापन देने के बाद अब विरोध-प्रदर्शन करने के लिए शिक्षकों ने सोशल मीडिया का उपयोग शुरू कर दिया है। शनिवार को हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों से सोशल मीडिया एक्स पर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करने के लिए ट्वीट करने की अपील की थी। इसी क्रम में रविवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने एक्स हैंडल पर बायकाट डिजिटलाइजेशन हैश टैग करते रहे। बताया गया कि अधिकतर शिक्षकों ने ट्वीट और री-ट्वीट करके अपना विरोध प्रदर्शन किया और ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग रखी।
-- -- --
रविवार को सोशल मीडिया पर डिजिटल उपस्थिति का बायकॉट अभियान चलाया। शिक्षकों ने सर्वाधिक ट्वीट कर इतिहास रच दिया है। यह देश में किसी भी विषय पर होने वाले सर्वाधिक ट्वीट हैं। सोमवार की दोपहर तीन बजे बीएसए कार्यालय में एकत्रित होकर ज्ञापन देंगे। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। - राजेश लिटौरिया, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
-- -- -- --
जब तक सरकार पुरानी पेंशन, 31 उपार्जित अवकाश, 12 द्वितीय शनिवार अवकाश और अर्द्ध आकस्मिक अवकाश आदि की मांग नहीं मानेगी। तब तक संघर्ष जारी रहेगा। - अरुण गोस्वामी, जिला मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ।