फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers found unacconted salary deducted in school inspection

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक, वेतन काटा

Thu, 23 Jan 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers found unacconted salary deducted in school  inspection
वर्णी कॉलेज का निरीक्षण करते डीआईओएस रामशंकर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षिक धूप सेंकते मिले तो कुछ देर से विद्यालय पहुंचे। कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन काट दिया गया। मिड-डे मील में गड़बड़ी मिलने पर किसी और प्रभार सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे जिला विद्यालय निरीक्षक श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां कुछ अध्यापक धूप ले रहे थे और छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में जा रहे थे। प्रधानाचार्य अजब सिंह उपस्थित मिले, जिन्होंने बताया कि विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा कक्षा-10 एवं 12 की चल रही हैं। अध्यापक/कर्मचारी उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि संजीव कुमार शुक्ला, कृष्णकांत सोनी, सतेंद्र शिवा, विवेक प्रकाश जैन, राजेश कुमार, हरप्रसाद सिंह, देवेंद्र कुमार यादव और रामकृष्ण चतुर्वेदी अनुपस्थित मिले। पवन कुमार जैन, ओमप्रकाश, दिवाकर पटेल, संजय कुमार मिश्रा और दयाराम देर से उपस्थित हुए। बृजवाला, लालताराम और साबिर आकस्मिक अवकाश पर थे। सहायक अध्यापक विकास वर्मा कई महीनों से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। प्री-बोर्ड परीक्षा के अतिरिक्त कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 का संचालन विद्यालय में नहीं कराया जा रहा था। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के लिपिक वृंदावन द्वारा मिड-डे मील संचालित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मिड-डे मील पंजिका पर 16 जनवरी की उपस्थिति का मिलान कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों की कुल उपस्थिति के योग में अंतर पाया गया। प्रभारी इस संबंध में वह कोई जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रधान लिपिक साबिर के पास अलमारी की चाबी है, जबकि वह अवकाश पर हैं। कक्षाध्यापक दयाराम यादव ने किसी भी माह के पृष्ठ पर छात्रों की कुल उपस्थिति/ अनुपस्थित आदि के कॉलमों को पूर्ण नहीं भरा था। विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सभी कक्षाध्यापकों को छात्र उपस्थिति पंजिका में दोनों पालियों की उपस्थिति समयानुसार/ वास्तविक ही लगवाएं व आप स्वंय चेक करें तथा छात्र उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति पृष्ठ के नीचे कुल छात्रों की उपस्थिति/ अनुपस्थिति का विवरण अंकित/पूर्ण करायें। मिड-डे मील का प्रभार विद्यालय के किसी जिम्मेदार अध्यापक को दिया जाए। प्रधान लिपिक साबिर के विद्यालय में आने पर समस्त प्रकार निधियों की पंजिकाएं उनके कार्यालय में आकर चेक कराएं। अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रो दिया जाए। सहायक अध्यापक दयाराम यादव को लिखित में चेतावनी पत्र जारी किया। मिड-डे मील की पंजिका में उपस्थिति के अंतर के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed