फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers counciling tecnical fault

काउंसलिंग में चयनित शिक्षकों को तकनीक ने उलझाया

Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
teachers counciling tecnical fault
डायट में काउंसलिंग में चस्पा सूची की फोटो खींचते व देखते चयनित अभ्यर्थी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए आयोजित की गई काउंसलिंग तकनीकी समस्या की भेंट चढ़ गई। काउंसलिंग के दौरान एक घंटे से ज्यादा सर्वर डाउन रहने से कामकाज प्रभावित हुआ। इससे अफरातफरी मची रही। स्थिति यह रही कि 13 अभ्यर्थी ही अपना पसंदीदा स्कूल लॉक कर पाए थे इसके बाद वेबसाइट नहीं चली। जैसे ही वेबसाइट खुली, वैसे ही विद्यालय चयन के लिए एक नई सूची 282 विद्यालयों की जारी कर दी गई। शाम तक सिर्फ 30 अभ्यर्थी ही स्कूल लॉक कर पाए। इस कारण आगे की काउंसलिंग स्थगित कर दी गई। अभ्यर्थियों को 27 जनवरी को बुलाया गया है।
विज्ञापन

69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित अध्यापकों को पहले बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करा दिया गया था लेकिन उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं हो पाए थे। शासन ने नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय पहुंचाने के लिए आवंटन के लिए काउंसलिंग की तिथि तय की थी। इसके मुताबिक, सोमवार को महिला शिक्षिकाओं व दिव्यांग पुरुषों को बुलाया गया। डायट में सुबह पसंदीदा विद्यालय चयन के लिए 246 विद्यालयों की सूची दीवार पर चस्पा कर दी गई। इसमें 146 महिलाओं व 4 दिव्यांग पुरुषों ने सूची में से करीब का विद्यालय खोजना आरंभ कर दिया। 13 अभ्यर्थियों ने अपना पसंदीदा विद्यालय लॉक करा दिया। इसी दौरान वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया। जैसे ही वेबसाइट खुली, वैसे ही विद्यालय चयन के लिए एक नई सूची 282 विद्यालयों की जारी कर दी गई। इससे काउंसंलिंग में प्रतिभाग करने आए अभ्यर्थियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। विभागीय कर्मियों को सूची चस्पा करने में मुश्किलें आईं।
विज्ञापन

शाम पांच तक कुल 30 अभ्यर्थियों का ही विद्यालय लॉक हो सका। काउंसलिंग में आई दिक्कतों को देखते हुए चयन समिति ने काउंसलिंग को स्थगित कर दिया।
चयन समिति ने काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। अब 27 जनवरी को सभी को बुलाया जा रहा है। वहीं, शासन से भी अनुमति मांगी गई है।
रामप्रवेश, बीएसए

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में वेबसाइट पर अपलोड विद्यालयों की जानकारी देते बीईओ

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में वेबसाइट पर अपलोड विद्यालयों की जानकारी देते बीईओ- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed