{"_id":"5fcfd6438ebc3ecf84049d5c","slug":"teachers-counciling-attampt-again-lalitpur-news-jhs1830064197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती काउंसलिंग से छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती काउंसलिंग से छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
विज्ञापन
School.jpg
- फोटो : School.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 36950 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में छूटे और अनुपस्थित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 10 दिसंबर को काउंसलिंग की जाएगी। इसमें छूटे व अनुपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
जनपद में 1553 विद्यालय हैं, इनमें से कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसे पूरा करने के लिए 36950 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पांच दिसंबर को 318 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरित जारी किए गए हैं। इनमें 9 शिक्षक ऐसे चयनित हुए हैं, जो पूर्व से अन्य विभाग में तैनात हैं। पिछले दिनों आयोजित हुई काउंसलिंग में कई अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे तो कुछ अनुपस्थित थे। इस वजह ऐसे अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया अपूर्ण रह गई। अब विभाग ने छूटे और अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 10 दिसंबर को काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। उधर, 263 नवनियुक्त शिक्षकों ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
शिक्षक भर्ती के दो चरणों में 527 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पहले चरण में 240 और दूसरे चरण में 287 शिक्षकों के पद भरे जा चुके हैं। बता दें कि जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षकों के 590 पद आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
जिन जिलों में ज्यादा पद खाली हैं, वहां तीन दिन काउंसलिंग कराई जा रही है। जिले में दस दिसंबर को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें 24-25 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
रामप्रवेश, बीएसए