फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers are not follow social distance

शिक्षक ही नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंस का पालन

Sat, 06 Jun 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not follow social distance
नगर संसाधन केंद्र नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सरकार ने भले ही अनलॉक वन लागू कर सोशल डिस्टेंस एवं चेहरे पर मास्क लाने की शर्त के साथ तमाम ढिलाई दे दी हो लेकिन मौजूदा स्थिति कार्यालयों में भी ठीक नहीं है। बाजारों से लेकर विभागीय कार्यालय में मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन चुनौती बना हुआ है। ऐसा ही एक नजारा आज नगर संसाधन केंद्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन का रहा। यहां कई शिक्षक खुलेआम सोशल डिस्टेंस का मजाक उड़ाते दिखे। वह बगल में बैठकर मानव संपदा पोर्टल में व्याप्त त्रुटियों को दूर कराते रहे। बता दें कि बीएसए रामप्रवेश ने मानव संपदा पोर्टल में दिख रही त्रुटियों को दूर कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी न्याय पंचायतवार तिथि तय करें, जिससे कि अध्यापक सर्विस बुक देखकर पंद्रह जून तक त्रुटियों को दूर करा लें। इसके पश्चात इसमें संशोधन संभव नहीं होगा। निर्देशों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारियों ने तिथि तय कर शिक्षकों को बुलाना शुरू कर दिया है। विकासखंड बिरधा के कई अध्यापक नगर संसाधन केंद्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन में त्रुटियां दूर कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed