{"_id":"6a3ee44a222bf4ecc8088793","slug":"teacher-eligibility-test-to-be-held-at-eight-centers-15481-candidates-to-appear-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158663-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आठ केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 15,481 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आठ केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 15,481 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
तीन दिन तक दो पालियों में होगा आयोजन, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में होने वाले आयोजन में 15,481 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में तीन राजकीय और पांच अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए उड़नदस्ता दल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के अनुसार केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
8 परीक्षा केंद्र
15,481 पंजीकृत अभ्यर्थी
8 सेक्टर मजिस्ट्रेट
8 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
8 सह केंद्र व्यवस्थापक (प्रशासन)
4 रिजर्व सह केंद्र व्यवस्थापक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन अभ्यर्थी
तिथि
प्रथम पाली
द्वितीय पाली
2 जुलाई
3,105
3,105
3 जुलाई
3,106
3,106
4 जुलाई
3,059
—
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। इसे शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
— ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक